MA Semester-1 Sociology paper-II - Perspectives on Indian Society - Hindi book by - Saral Prshnottar Group - एम ए सेमेस्टर-1 समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र - भारतीय समाज के परिप्रेक्ष्य - सरल प्रश्नोत्तर समूह
लोगों की राय

बी ए - एम ए >> एम ए सेमेस्टर-1 समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र - भारतीय समाज के परिप्रेक्ष्य

एम ए सेमेस्टर-1 समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र - भारतीय समाज के परिप्रेक्ष्य

सरल प्रश्नोत्तर समूह

प्रकाशक : सरल प्रश्नोत्तर सीरीज प्रकाशित वर्ष : 2022
पृष्ठ :180
मुखपृष्ठ : पेपरबैक
पुस्तक क्रमांक : 2682
आईएसबीएन :0

Like this Hindi book 0

5 पाठक हैं

एम ए सेमेस्टर-1 समाजशास्त्र द्वितीय प्रश्नपत्र - भारतीय समाज के परिप्रेक्ष्य

प्रश्न- राधाकमल मुकर्जी का मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य क्या है?

उत्तर -

राधाकमल मुकर्जी का मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य
(Marxian Perspective of Radhnakamal Mukarjee)

राधाकमल मुकर्जी ने समाज के एक महाविज्ञान की कल्पना की थी तथा सभी सामाजिक विज्ञानों, विशेष रूप से अर्थशास्त्र एवं समाजशास्त्र को परस्पर नजदीक लाने का सफल प्रयास किया। उनके अनुसार समाजशास्त्र की विषय-वस्तु व्यक्तियों में पाए जाने वाले पारिस्थितिकीय सम्बन्ध हैं तथा इसलिए इनका वस्तुनिष्ठ रूप से अध्ययन किया जाना चाहिए। उनके समाज के बारे में विचारों को महाविज्ञान इसलिए कहा जाता है क्योंकि उनके अनुसार समाज के बारे में सामान्य सिद्धान्त में परिस्थितिकीय सिद्धान्त, समाजशास्त्र सिद्धान्त तथा मूल्यों व प्रतीकों के सिद्धान्त को सम्मिलित करना अनिवार्य है। मुकर्जी ने सामाजिक विज्ञान में जो सन्दर्भ संरचना विकसित की उसमें उन्होंने एक तो प्राकृतिक तथा सामाजिक विज्ञानों में द्वैतता को मानने से इनकार कर दिया और दूसरे सामाजिक विज्ञान के दर्शन को ज्ञान के एकीकरण से सम्बन्धित बताया। श्रीवास्तव के अनुसार, "दर्शन हमें 'सत्यता क्या है' को जानने तथा 'सत्य' को खोजने की प्रक्रियाएँ ढूँढने में सहायक है। राधाकमल मुकर्जी ने दर्शन को पहले अर्थ में लिया है, जबकि अन्य सामाजिक वैज्ञानिक दर्शन के दूसरे प्रकार्य को मानते हैं। उनके लिए, सामाजिक विज्ञान का दर्शन सामाजिक घटना के सामान्य या एकीकृत सिद्धान्त से सम्बन्धित है, यह मानवीय ज्ञान के एकीकरण में एक यन्त्र का कार्य करता है" उन्होंने मूल्यों को सामाजिक विज्ञानों की मुख्य सामग्री माना है क्योंकि मूल्य-मुक्त : विज्ञान मानव अनुभवों की व्याख्या नहीं कर सकता। इतना ही नहीं, उन्होंने सामाजिक वास्तविकता की प्रकृति स्पष्ट करने और क्षेत्र के आधार पर सामाजिक विज्ञानों का वर्गीकरण करके समाजशास्त्र को महत्वपूर्ण योगदान दिया है। मुकर्जी ने मूल्यों को सामाजिक विज्ञानों की मुख्य सामग्री माना है। मूल्यों की सामाजिक संरचना तथा मूल्यों का सोपान व संस्तरण स्पष्ट करके मुकर्जी ने मूल्यों के समाजशास्त्र की नींव रखी। उनके अनुसार मूल्यों को अनदेखा करके सामाजिक वास्तविकता नहीं समझा जा सकता। मूल्यों का वस्तुनिष्ठ अध्ययन सम्भव है। मुकर्जी ने मूल्यों को दो श्रणियों - साध्य-मूल्य तथा साधन मूल्य में विभाजित किया है।

प्रथम मूल्य वे लक्ष्य व सन्तुष्टियाँ हैं जिन्हें मनुष्य या समाज जीवन व मस्तिष्क के विकास व विस्तार की प्रक्रिया में अपने लिए स्वीकार कर लेते हैं, जिनका व्यक्ति अपने व्यवहार में आन्तरीकरण कर लेता है और जो स्वयं साध्य होते हैं। दूसरे वे मूल्य हैं जो स्वयं साध्य-मूल्यों को उन्नत करने के लिये साधन के रूप में प्रयोग किए जाते हैं। प्रथम प्रकार के मूल्य अमूर्त व लोकातीत होते हैं, जबकि द्वितीय विशिष्ट एवं अस्तित्वात्मक होते हैं। उनके अनुसार प्रथम प्रकार के मूल्यों का सम्बन्ध समाज व व्यक्ति के जीवन के उच्चतम आदर्शों तथा मूल्यों से होता है; जबकि द्वितीय मूल्यों का लौकिक लक्ष्यों की पूर्ति के साधन या उपकरण के रूप में प्रयोग किया जाता है। सामान्य रूप से मनुष्य का सम्बन्ध साध्य मूल्यों की अपेक्षा साधन मूल्यों से अधिक होता है और इसीलिये इनकी विवेचना सामाजिक मूल्यों में अधिक की जाती है।

सामाजिक मूल्य सार्वभौमिक नहीं होते अपितु परिस्थिति एवं क्षेत्रीय आधार पर विकसित होने के कारण इनमें सार्वभौमिकता का अभाव पाया जाता है। अन्य शब्दों में कहा जा सकता है कि यद्यपि मूल्य प्रत्येक समाज में पाये जाते हैं, फिर भी इनकी प्रकृति एवं क्षेत्र सभी जगह एक समान नहीं होते। उदाहरण भारत में हिन्दू विवाह से सम्बन्धित मूल्य, मुस्लिम विवाह के मूल्यों अथवा पश्चिमी देशों में विवाह के मूल्यों से भिन्न हैं। उनके अनुसार मूल्य-सिद्धान्त सामाजिक संगठन एवं सामाजिक संरचना से सम्बन्धित है तथा इसीलिए इनमें स्थानीयता पाई जाती है। सामाजिक मूल्य व्यक्तित्व निर्माण में विशेष योगदान देते हैं। व्यक्ति समाजीकरण के माध्यम से समाज द्वारा मान्यता प्राप्त मूल्यों का आन्तरीकरण कर लेता है तथा मूल्यों में वृद्धि के कारण ही उसके नैतिक जीवन का विकास होता है। मूल्य ही व्यक्ति को यह बताते हैं कि उसके समाज में क्या करना है और क्या नहीं करना है। ये एक प्रकार के मानव अभियान्त्रिकी का कार्य करते हैं। जीवन-निर्वाह से सम्बन्धित होने के कारण कुछ मूल्यों का स्थान सबसे भिन्न होता है। इन्हें साधन, बाह्य या क्रियात्मक मूल्य भी कहा जाता है। मुकर्जी ने मूल्यों तथा अपमूल्यों में भी भेद किया है। समाज द्वारा स्वीकृत लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए स्वीकृत मानदण्डों की उपेक्षा कर जब उनके विरुद्ध आचरण किया जाता है, तो इस स्थिति को सामाजिक मूल्यों का उल्लघंन अथवा अपमूल्य कहा जाता है। मूल्यों एवं अपमूल्यों में संघर्ष की स्थिति समाज के एकीकरण को प्रभावित करती है। राधाकमल मुकर्जी ने भारत में समाजशास्त्र के विकास में अद्वितीय योगदान दिया है। पी. सी. जोशी ने उचित ही लिखा है कि, "मुकर्जी को एक पुनर्जागरण व्यक्ति" के रूप में सदैव याद रखा जाएगा जिसने एक तरफ ज्ञान के एकीकरण तथा दूसरी तरफ सोचने व कार्य करने के एकीकरण का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने अपने व्यक्तित्व और चिन्तन में व्यक्ति के खण्डकीय व अलगाव, जो भारत के औद्योगिक युग में परिवर्तन की विशेषता है, के विरोध का प्रतिनिधित्व किया। उनका विरोध पश्चिमी उद्योगवाद के अमानवीकरण के प्रति भी रहा।

मुकर्जी ने भारतीय सामाजिक यथार्थ को समझने के लिए पश्चिमी समाज विज्ञान मॉडल को पूरी तरह अस्वीकार किया है तथा इनके स्थान पर एक ऐसे मानव सापेक्षित सामान्य सिद्धान्त के प्रयोग का सुझाव दिया है जिसमें वैशिष्टतया के साथ-साथ सार्वभौमिक मापदण्ड भी सम्मिलित हो। मुकर्जी ने बन्द व्यवस्था का विरोध किया है तथा स्वाभाविक एवं प्राकृतिक दर्शन व द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद से भी वह पूर्णरूप से सहमत नहीं थे। उन्होंने ऐसे समाज की कल्पना की है जिसमें एक संगठित व्यवस्था हो तथा जिसमें स्वतः प्रेरणा से संरचनात्मक प्रकार्यात्मक समन्वय की दशा में अन्तर्क्रिया गतिशील होती हो। निष्कर्ष में कहा जा सकता है कि यद्यपि मुकर्जी के अध्ययनों में मार्क्सवाद का थोड़ा बहुत प्रभाव रहा तथापि उन्होंने मार्क्सवाद को भी पूरी तरह से कभी भी स्वीकार नहीं किया।

...पीछे | आगे....

<< पिछला पृष्ठ प्रथम पृष्ठ अगला पृष्ठ >>

    अनुक्रम

  1. प्रश्न- लूई ड्यूमाँ और जी. एस. घुरिये द्वारा प्रतिपादित भारत विद्या आधारित परिप्रेक्ष्य के बीच अन्तर कीजिये।
  2. प्रश्न- भारत में धार्मिक एकीकरण को समझाइये। भारत में संयुक्त सांस्कृतिक वैधता परिलक्षित करने वाले चार लक्षण बताइये?
  3. प्रश्न- भारत में संयुक्त सांस्कृतिक वैधता परिलक्षित करने वाले लक्षण बताइये।
  4. प्रश्न- भारतीय संस्कृति के उन पहलुओं की विवेचना कीजिये जो इसमें अभिसरण. एवं एकीकरण लाने में सहायक हैं? प्राचीन भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें बताइये? मध्यकालीन भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें बताइये? आधुनिक भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें बताइये? समकालीन भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें बताइये?
  5. प्रश्न- प्राचीन भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें बताइये।
  6. प्रश्न- मध्यकालीन भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें बताइये।
  7. प्रश्न- आधुनिक भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें बताइये।
  8. प्रश्न- समकालीन भारतीय संस्कृति की चार विशेषतायें बताइये।
  9. प्रश्न- भारतीय समाज के बाँधने वाले सम्पर्क सूत्र एवं तन्त्र की विवेचना कीजिए।
  10. प्रश्न- परम्परागत भारतीय समाज के विशिष्ट लक्षण एवं संरूपण क्या हैं?
  11. प्रश्न- विवाह के बारे में लुई ड्यूमा के विचारों की व्याख्या कीजिए।
  12. प्रश्न- पवित्रता और अपवित्रता के बारे में लुई ड्यूमा के विचारों की चर्चा कीजिये।
  13. प्रश्न- शास्त्रीय दृष्टिकोण का महत्व स्पष्ट कीजिये? क्षेत्राधारित दृष्टिकोण का क्या महत्व है? शास्त्रीय एवं क्षेत्राधारित दृष्टिकोणों में अन्तर्सम्बन्धों की विवेचना कीजिये?
  14. प्रश्न- शास्त्रीय एवं क्षेत्राधारित दृष्टिकोणों में अन्तर्सम्बन्धों की विवेचना कीजिये?
  15. प्रश्न- इण्डोलॉजी से आप क्या समझते हैं? विस्तार से वर्णन कीजिए।.
  16. प्रश्न- भारतीय विद्या अभिगम की सीमाएँ क्या हैं?
  17. प्रश्न- प्रतीकात्मक स्वरूपों के समाजशास्त्र की व्याख्या कीजिए।
  18. प्रश्न- ग्रामीण-नगरीय सातव्य की अवधारणा की संक्षेप में विवेचना कीजिये।
  19. प्रश्न- विद्या अभिगमन से क्या अभिप्राय है?
  20. प्रश्न- सामाजिक प्रकार्य से आप क्या समझते हैं? सामाजिक प्रकार्य की प्रमुख 'विशेषतायें बतलाइये? प्रकार्यवाद की उपयोगिता का वर्णन कीजिये?
  21. प्रश्न- सामाजिक प्रकार्य की प्रमुख विशेषतायें बताइये?
  22. प्रश्न- प्रकार्यवाद की उपयोगिता का वर्णन कीजिये।
  23. प्रश्न- प्रकार्यवाद से आप क्या समझते हैं? प्रकार्यवाद की प्रमुख सीमाओं का उल्लेख कीजिये?
  24. प्रश्न- प्रकार्यवाद की प्रमुख सीमाओं का उल्लेख कीजिये।
  25. प्रश्न- दुर्खीम की प्रकार्यवाद की अवधारणा को स्पष्ट कीजिये? दुर्खीम के अनुसार, प्रकार्य की क्या विशेषतायें हैं, बताइये? मर्टन की प्रकार्यवाद की अवधारणा को समझाइये? प्रकार्य एवं अकार्य में भेदों की विवेचना कीजिये?
  26. प्रश्न- दुर्खीम के अनुसार, प्रकार्य की क्या विशेषतायें हैं, बताइये?
  27. प्रश्न- प्रकार्य एवं अकार्य में भेदों की विवेचना कीजिये?
  28. प्रश्न- "संरचनात्मक-प्रकार्यात्मक परिप्रेक्ष्य" को एम. एन. श्रीनिवास के योगदान को स्पष्ट कीजिये।
  29. प्रश्न- डॉ. एस.सी. दुबे के अनुसार ग्रामीण अध्ययनों में महत्व को दर्शाइए?
  30. प्रश्न- आधुनिकीकरण के सम्बन्ध में एस सी दुबे के विचारों को व्यक्त कीजिए?
  31. प्रश्न- डॉ. एस. सी. दुबे के ग्रामीण अध्ययन की मुख्य विशेषताओं की व्याख्या कीजिये।
  32. प्रश्न- एस.सी. दुबे का जीवन चित्रण प्रस्तुत कीजिये व उनकी कृतियों का उल्लेख कीजिये।
  33. प्रश्न- डॉ. एस. सी. दुबे के अनुसार वृहत परम्पराओं का अर्थ स्पष्ट कीजिए?
  34. प्रश्न- डॉ. एस. सी. दुबे द्वारा रचित परम्पराओं की आलोचनात्मक दृष्टिकोण व्यक्त कीजिए?
  35. प्रश्न- एस. सी. दुबे के शामीर पेट गाँव का परिचय दीजिए?
  36. प्रश्न- संरचनात्मक प्रकार्यात्मक विश्लेषण का अर्थ स्पष्ट कीजिए।
  37. प्रश्न- बृजराज चौहान (बी. आर. चौहान) के विषय में आप क्या जानते हैं? संक्षेप में बताइए।
  38. प्रश्न- एम. एन श्रीनिवास के जीवन चित्रण को प्रस्तुत कीजिये।
  39. प्रश्न- बी.आर.चौहान की पुस्तक का उल्लेख कीजिए।
  40. प्रश्न- "राणावतों की सादणी" ग्राम का परिचय दीजिये।
  41. प्रश्न- बृज राज चौहान का जीवन परिचय, योगदान ओर कृतियों का उल्लेख कीजिये।
  42. प्रश्न- मार्क्स के 'वर्ग संघर्ष' के सिद्धान्त की व्याख्या कीजिये? संघर्ष के समाजशास्त्र को मार्क्स ने क्या योगदान दिया?
  43. प्रश्न- संघर्ष के समाजशास्त्र को मार्क्स ने क्या योगदान दिया?
  44. प्रश्न- मार्क्स के 'द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद' से आप क्या समझते हैं? मार्क्स के 'द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये?
  45. प्रश्न- मार्क्स के 'द्वन्द्वात्मक भौतिकवाद' की प्रमुख विशेषताओं का वर्णन कीजिये?
  46. प्रश्न- ए. आर. देसाई का मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य स्पष्ट कीजिए।
  47. प्रश्न- ए. आर. देसाई का मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य में क्या योगदान है?
  48. प्रश्न- ए. आर. देसाई द्वारा वर्णित राष्ट्रीय आन्दोलन का मार्क्सवादी स्वरूप स्पष्ट करें।
  49. प्रश्न- डी. पी. मुकर्जी का मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य क्या है?
  50. प्रश्न- द्वन्द्वात्मक परिप्रेक्ष्य क्या है?
  51. प्रश्न- मुकर्जी ने परम्पराओं का विरोध क्यों किया?
  52. प्रश्न- परम्पराओं में कौन-कौन से निहित तत्त्व है?
  53. प्रश्न- परम्पराओं में परस्पर संघर्ष क्यों होता हैं?
  54. प्रश्न- भारतीय संस्कृति में ऐतिहासिक सांस्कृतिक समन्वय कैसे हुआ?
  55. प्रश्न- मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य की प्रमुख मान्यताएँ क्या है?
  56. प्रश्न- मार्क्स और हीगल के द्वन्द्ववाद की तुलना कीजिए।
  57. प्रश्न- राधाकमल मुकर्जी का मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य क्या है?
  58. प्रश्न- मार्क्सवादी परिप्रेक्ष्य की प्रमुख मान्यताएँ क्या हैं?
  59. प्रश्न- रामकृष्ण मुखर्जी के विषय में संक्षेप में बताइए।
  60. प्रश्न- सभ्यता से आप क्या समझते हैं? एन.के. बोस तथा सुरजीत सिन्हा का भारतीय समाज परिप्रेक्ष्य में सभ्यता का वर्णन करें।
  61. प्रश्न- सुरजीत सिन्हा का जीवन चित्रण एवं प्रमुख कृतियाँ बताइये।
  62. प्रश्न- एन. के. बोस का जीवन चित्रण एवं प्रमुख कृत्तियाँ बताइये।
  63. प्रश्न- सभ्यतावादी परिप्रेक्ष्य में एन०के० बोस के विचारों का विवेचन कीजिए।
  64. प्रश्न- सभ्यता की प्रमुख विशेषताएँ स्पष्ट कीजिए।
  65. प्रश्न- डेविड हार्डीमैन का आधीनस्थ या दलितोद्धार परिप्रेक्ष्य स्पष्ट कीजिए।
  66. प्रश्न- भारतीय समाज को समझने में बी आर अम्बेडकर के "सबआल्टर्न" परिप्रेक्ष्य की विवेचना कीजिये।
  67. प्रश्न- दलितोत्थान हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा किये गये धार्मिक कार्यों का विवरण प्रस्तुत कीजिये।
  68. प्रश्न- दलितोत्थान हेतु डॉ. भीमराव अम्बेडकर द्वारा किए गए शैक्षिक कार्यों का संक्षिप्त विवरण प्रस्तुत कीजिये।
  69. प्रश्न- निम्नलिखित पर टिप्पणी लिखिए : (1) दलितों की आर्थिक स्थिति (2) दलितों की राजनैतिक स्थिति (3) दलितों की संवैधानिक स्थिति।
  70. प्रश्न- डॉ. अम्बेडकर का जीवन परिचय दीजिये।
  71. प्रश्न- डॉ. अम्बेडर की दलितोद्धार के प्रति यथार्थवाद दृष्टिकोण को स्पष्ट कीजिए।
  72. प्रश्न- डेविड हार्डीमैन का आधीनस्थ या दलितोद्धार परिप्रेक्ष्य के वैचारिक स्वरूप एवं पृष्ठभूमि पर प्रकाश डालिए।
  73. प्रश्न- हार्डीमैन द्वारा दलितोद्धार परिप्रेक्ष्य के माध्यम से अध्ययन किए गए देवी आन्दोलन का स्वरूप स्पष्ट करें।
  74. प्रश्न- हार्डीमैन द्वारा दलितोद्धार परिप्रेक्ष्य से अपने अध्ययन का विषय बनाये गए देवी 'आन्दोलन के परिणामों पर प्रकाश डालें।
  75. प्रश्न- डेविड हार्डीमैन के दलितोद्धार परिप्रेक्ष्य के योगदान पर संक्षिप्त टिप्पणी लिखें।
  76. प्रश्न- अम्बेडकर के सामाजिक चिन्तन के मुख्य विषय को समझाइये।
  77. प्रश्न- डॉ. अम्बेडकर के सामाजिक कार्यों पर प्रकाश डालिए।
  78. प्रश्न- डॉ. अम्बेडकर के विचारों एवं कार्यों का संक्षिप्त मूल्यांकन कीजिए।

अन्य पुस्तकें

लोगों की राय

No reviews for this book